श्रम यशस्वी पुरस्कार

श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी व्यक्ति या संस्था को श्रम विभाग द्वारा स्व0 महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाता है। पुरस्कार राशि रु. 2.00 लाख (रूपये 2 लाख) एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। श्रम यशस्वी पुरुस्कार के लाभार्थी के चयन हेतु विभाग में एक समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष माननीय- श्रम मंत्री होते है एक नियोजक प्रतिनिधि, एक श्रमिक प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त सचिव, श्रम सचिव एवं श्रमायुक्त समिति के सदस्य होते है जिनके व्दारा पुरुस्कार हेतु प्राप्त आवेदनों का परिक्षण कर पात्र व्यक्ति या संस्थान को पुरुस्कार हेतु चयनित किया जाता है|